Delhi Weather 10 May Sudden Change Rainfall In Many Area IMD Yellow Alert With Thunderstorm Heavy Rain Warning दिल्ली में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsDelhi Weather 10 May Sudden Change Rainfall In Many Area IMD Yellow Alert With Thunderstorm Heavy Rain Warning

दिल्ली में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में शनिवार सुबह फिर मौसम बदल गया। कई इलाकों में तेज हवा के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने भी आज कई इलाकों में आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तानSat, 10 May 2025 01:10 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather Today: दिल्ली में शनिवार सुबह उमस भरी गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई इलाकों में तेज हवा के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई है जिससे मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने आज आंधी तूफान के बाद मध्यम से भारी बारिश की आशंका जताई है। इस बीच कई इलाकों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के 10 मई के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्टा जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। हालांकि इसके बाद कल यान 11 मई से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है जिससे एक बार फिर लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक 11 मई को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

41 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 16 मई तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 12मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, 13 मई को 40 डिग्री, 14 और 15 मई को 41 डिग्री और 16 मई को 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री के बीच रह सकता है।