delhi weather latest update heat wave red alert rain forecast on 13 and 14 June temperature dip thunderstorm gusty winds हीटवेव का रेड अलर्ट,पारा 45 के पार,मॉनसून से पहले दिल्ली के मौसम को यह हुआ क्या है?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi weather latest update heat wave red alert rain forecast on 13 and 14 June temperature dip thunderstorm gusty winds

हीटवेव का रेड अलर्ट,पारा 45 के पार,मॉनसून से पहले दिल्ली के मौसम को यह हुआ क्या है?

Delhi Weather: IMD के अनुसार,दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर लू की स्थिति रहने की संभावना है,जिसमें तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि आयानगर में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली, पीटीआईWed, 11 June 2025 05:12 PM
share Share
Follow Us on
हीटवेव का रेड अलर्ट,पारा 45 के पार,मॉनसून से पहले दिल्ली के मौसम को यह हुआ क्या है?

देश की राजधानी दिल्ली में मई के मुकाबले जून के मौसम ने हालत खराब कर रखी है। आसमान से बरस रही आग के आगे कूलर-एसी तक फेल हो रहे हैं। लोगों को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात में। 11 और 12 जून को तो मौसम विभाग ने हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग ने 13 और 14 जून को राहत मिलने की उम्मीद जताई है। इन दो दिन बारिश के संकेत हैं।

कब मिलेगी राहत?

IMD के अनुसार,दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों पर लू की स्थिति रहने की संभावना है,जिसमें तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सफदरजंग में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि आयानगर में सबसे अधिक 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से काफी अधिक हैं। राजधानी में सुबह के शुरुआती घंटों में नमी का स्तर मध्यम,39 प्रतिशत रहा, लेकिन गर्मी और सूखी दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के मेल से असुविधा और बढ़ गई है। IMD के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.नरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली,पंजाब,हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी 12 जून तक बनी रहने की उम्मीद है।

13 जून से एक आने वाला पश्चिमी विक्षोभ हल्की बारिश और गरज के साथ आंशिक राहत दे सकता है और रेड अलर्ट की जगह ऑरेंज अलर्ट ले लेगा। डॉ.कुमार ने पीटीआई को बताया,"उत्तर-पश्चिम भारत में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। अगले 3-4 दिनों में पंजाब,हरियाणा,राजस्थान,जम्मू-कश्मीर,हिमाचल प्रदेश,उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति रहने की उम्मीद है। पंजाब,हरियाणा और राजस्थान अगले तीन दिनों तक रेड अलर्ट पर रहेंगे।" दिल्ली-एनसीआर आज और कल रेड अलर्ट पर है,जिसके बाद 13 जून को ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 13 जून की रात को पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिल सकती है।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 13 और 14 जून के लिए जैसा बताया कि बारिश के संकेत हैं,हालांकि दोपहर को हीटवेव भी चलेगी। 13 और 14 जून को अधिकतम तापमान 43 से 45 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक जा सकता है। 15 से 17 जून पारा 40 से नीचे आ जाएगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री के बीच रहेगा।