Indian Tennis Star Aditi Rawat to Train with Top 100 Players in Italy अदिति इटली में टेनिस के टिप्स लेंगी, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsIndian Tennis Star Aditi Rawat to Train with Top 100 Players in Italy

अदिति इटली में टेनिस के टिप्स लेंगी

फरीदाबाद की टेनिस खिलाड़ी अदिति रावत इटली में विश्व के शीर्ष 100 खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण लेंगी। वह अपने पिता और अकादमी संचालक के साथ सोमवार को उड़ान भरेंगी। 17 वर्षीय अदिति ने नेशनल गेम्स में...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादWed, 9 April 2025 02:13 AM
share Share
Follow Us on
अदिति इटली में टेनिस के टिप्स लेंगी

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी की टेनिस खिलाड़ी अदिति रावत विश्व के शीर्ष 100 खिलाड़ियों के साथ इटली में प्रशिक्षण लेंगी। वह सोमवार सुबह इटली के लिए उड़ान भरेंगी। वह अपने अकादमी संचालक और पिता सुरेंद्र सिंह के साथ इटली जा रही हैं। 17 वर्षीय की अदिति रावत ग्रेटर फरीदाबाद की पुरी प्राणायाम सोसायटी में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके पिता सुरेंद्र सिंह मर्चेंट नेवी में कैप्टन हैं। वह आठ वर्ष की आयु से सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रही फरीदाबाद लॉन टेनिस अकादमी में अभ्यास कर रही है। वह इस खेल में देश के लिए ओलिपिंक खेलना चाहती है। उसकी बेहतर तैयारी के लिए वह इटली जा रही हैं। वह फरवरी में देहरादून में हुए 38वें नेशनल गेम्स में अदिति हरियाणा टीम की कैप्टन थी। उनकी अगुवाई में पहली बार टीम जीती। इसके अलावा अदिति कई मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर स्मार्ट सिटी का गौरव बढ़ा चुकी हैं। उन्होंने रांची में अदिति ने अंडर-19 में स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया गेम्स में कांस्य पदक जीता था। पिछले वर्ष जनवरी में महिला टेनिस चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रही थी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्मार्ट सिटी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।