Rising Temperatures in Faridabad Heat Hits 37 C Health Risks Loom एक सप्ताह की राहत के बाद फिर सताने लगी गर्मी, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsRising Temperatures in Faridabad Heat Hits 37 C Health Risks Loom

एक सप्ताह की राहत के बाद फिर सताने लगी गर्मी

-चार डिग्री तापमान बढ़कर 37 पर पहुंचा फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में एक

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादFri, 6 June 2025 11:07 PM
share Share
Follow Us on
एक सप्ताह की राहत के बाद फिर सताने लगी गर्मी

-चार डिग्री तापमान बढ़कर 37 पर पहुंचा फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में एक सप्ताह की राहत के बाद गर्मी फिर से लोगों को सताने लगी । शुक्रवार को तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया था, जो कि बढ़कर 37 हो गया। इसके अलावा मौसम साफ होने की वजह से सूरज की तपिश की अधिक हो रही थी। स्मार्ट सिटी में एक सप्ताह से बारिश और आंधी का प्रभाव देखने को मिल रहा था। जिलेवासियों को गर्मी नहीं सता रही थी। गर्मी कम होने से लोगों को पसीने नहीं आ रहे थे।

शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप गर्मी का अनुभव करा रही थी। सुबह 11 बजे तपमान 33 डिग्री पहुंच गया था। दोपहर दो बजे तक तापमान बढ़कर 37 हो गया। गर्मी की वजह से पसीना अधिक लगने से लोगों को प्यास अधिक लग रही थी। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ क्षेत्र में जूस की दुकान व रेहड़ियों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। इसके अलावा एकदम से बोतल बंद पानी की भी मांग बढ़ गई। ---- जल जनित बीमारियों से सावधान रहने की आवश्यकता तापमान बढ़ने के साथ ही एक बार फिर से जलजनित बीमारियों के तेजी से बढ़ने की आशंका अधिक हो गई है। मौसम सामान्य रहने से जलजनित बीमारी जैसे डायरिया, टाइफाइड, डिहाईड्रेशन, हीट स्ट्रोक के मामले बहुत ही कम हो गए थे। मौसम विभाग ने शनिवार को 39 डिग्री तापमान की आशंका व्यक्त की है। इसके अलावा 12 जून तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है।गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की मांग बढ़ जाती है। लोग प्यास लगने की किसी भी दुकान से पानी और जूस खरीदकर पी लेते हैं, जोकि उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। इससे जल जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगता है। बीके अस्पताल के सामान्य रोगों के चिकित्सक डॉ. योगेश गुप्ता ने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों को साफ-सफाई और खानपान का ध्यान रखकर जल जनित बीमारियों से बच सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।