दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा
नूंह जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। घटना मई 2022 की है, जब 16...

नूंह। जिले में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिंजन की अदालत ने दोषी को 20 साल कैद की सजा सुनाई। उसके खिलाफ 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जानकारी के अनुसार मामले में गिरफ्तार दो आरोपी के खिलाफ अदालत में मामला विचाराधीन है। एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। सजा पाने वाले दोषी की पहचान नसीम के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामला मई 2022 का मामला है। 16 वर्षीय एक पीड़िता अपने खेतों में चारा लेने के लिए जा रही थी। उस दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसका अपहरण कर लिया।
सूनसान जगह पर दो अन्य युवकों के साथ दुष्कर्म किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।