Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsAnnual Awards Ceremony at Allenhouse Public School Recognizing Academic and Extracurricular Excellence
वार्षिकोत्सव में प्रस्तुतियों से मोहा मन
एलनहाउस पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि डीएसपी लाल बहार और डॉ. रजत जैन थे। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने मेधावी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादSat, 26 April 2025 07:05 PM

ट्रांस हिंडन, संवाददाता। वसुंधरा सेक्टर- दो ए स्थित एलनहाउस पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि डीएसपी, एनएचआरसी लाल बहार और रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. रजत जैन रहे। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य शालिनी सिंह ने बताया कि मेधावी छात्रों को शैक्षणिक उपलब्धियों, सौ प्रतिशत उपस्थिति, खेल, नृत्य, संगीत, कला, प्रौद्योगिकी और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।