BJP Protests Against Akhilesh Yadav for Distorting Ambedkar s Image बाबा साहब के साथ फोटो जोड़ने के विरोध में प्रदर्शन, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBJP Protests Against Akhilesh Yadav for Distorting Ambedkar s Image

बाबा साहब के साथ फोटो जोड़ने के विरोध में प्रदर्शन

गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बाबा साहब की तस्वीर से छेड़छाड़ को निंदनीय बताते हुए विरोध जताया। भाजपा नेताओं ने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 30 April 2025 06:57 PM
share Share
Follow Us on
बाबा साहब के साथ फोटो जोड़ने के विरोध में प्रदर्शन

गाजियाबाद/मोदीनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नवयुग मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाबा साहब के साथ अखिलेश यादव का चेहरा जोड़कर फोटो शेयर करने को लेकर विरोध जताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसे महामानव की तस्वीर से छेड़छाड़ निंदनीय और दुर्भावनापूर्ण कृत्य है। यह दलितों के आत्मसम्मान, संघर्ष और अस्मिता पर हमला है। वहीं, मोदीनगर नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद जाटव वैशाली के साथ भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने पहुंचे और अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी की। विनोद वैशाली ने कहा कि बाबा साहब का अपमान बर्दाशत नहीं किया जाएगा। लोनी में दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित इंद्रापुरी दो नंबर पर भाजपाइयों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष डॉ. परमेंद्र जांगडा ने कहा कि बाबा साहब के योगदान को राजनीतिक लाभ के लिए इस प्रकार प्रयोग करना अनुचित है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।