Brutal Murders in Rewari Welder and Student Killed घर में मूसली से सिर फोड़ कर हत्या, शव नहर में फेंका, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsBrutal Murders in Rewari Welder and Student Killed

घर में मूसली से सिर फोड़ कर हत्या, शव नहर में फेंका

रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में एक वैल्डर लाल सिंह की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को नहर में फेंकने से पहले खून साफ किया। दूसरी ओर, 12वीं के छात्र नमन डागर की चार युवकों ने पिटाई की, जिसके बाद उसकी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSat, 31 May 2025 11:35 PM
share Share
Follow Us on
घर में मूसली से सिर फोड़ कर हत्या, शव नहर में फेंका

रेवाड़ी, संवाददाता। रेवाड़ी के गांव संगवाड़ी में शुक्रवार की रात को एक वैल्डर की लोहे की मूसली से सिर फोड़ कर व करंट लगाकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारों ने शव को घर से ले जाकर 9 किलोमीटर दूर गांव कालाका की नहर में फेंक दिया। घर से लेकर नहर तक जगह-जगह खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने शनिवार को शव को नहर से निकलवाया और हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचारों के अनुसार गांव संगवाड़ी का 45 वर्षीय लाल सिंह वेल्डिंग की दुकान चलाता था। ये चार भाई हैं और लाल सिंह तीसरे नंबर का भाई है।

तीन भाइयों की शादी एक ही परिवार की तीन बहनों के साथ हुई थी। चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। लाल सिंह दो बेटे हैं, जो मामा के पास रहते हैं। वह घर पर अकेला ही रहता था। लाल सिंह की पत्नी उसे छोड़ गई और उसके द्वारा दायर दहेज का केस भी अदालत में लंबित चला आ रहा है। शनिवार की सुबह ग्रामीण जब कालाका गांव स्थित लाल बहादुर शास्त्री नहर के पास गुजर रहे थे तो उसमें एक शव को पड़ा हुआ देख कर उसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से निकलवाया। जिसकी पहचान गांव संगवाड़ी के लाल सिंह के रूप में हुई। लाल सिंह के हाथ बंधे हुए थे और शरीर पर करंट थे। सिर पर मूसली की गंभीर चोट मारी गई थी। मिले साक्ष्यों के अनुसार शुक्रवार की रात को लाल सिंह की हत्या करने के बाद हत्यारों ने घर में फैला खून साफ किया और ताला लगाकर शव को एक वाहन में रखकर कालाका स्थित नहर में फेंक कर फरार हो गए। जांच में जुटी पुलिस ने पाया कि मृतक के घर से लेकर नहर तक कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। यह अभी तक रहस्य बना हुआ है कि लाल सिंह की हत्या किसने और क्यों की। लाल सिंह के बड़े भाई दल सिंह ने कहा कि लाल सिंह की सिर पर मूसली से चोट मारकर निर्ममता से हत्या की गई है। हम चारों भाई अलग-अलग रहते हैं। अभी यह कह नहीं सकते कि उसकी हत्या किसने की। मॉडल टाउन थाना के जांचकर्ता अधिकारी प्रविन्द्र ने कहा कि हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों का सुराग निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इलाज के दौरान घायल छात्र ने दम तोड़ा रेवाड़ी। 12वीं के एक छात्र की चार युवकों ने घेर कर उसकी उसकी निर्ममता से पिटाई की और उसे मरणासन्न हालात में छोड़ कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जिंदगी और मौत से जूझते हुए छात्र ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। रामपुरा थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचारों के अनुसार शहर की कुतुबपुर की गली नंबर 3 में रहने वाला छात्र नमन डागर ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी। जिसमें उसे रि-अपेयर आया था। उसी के फार्म भरने के लिए नमन 24 मई की शाम को अपने दोस्त नितेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर से निकला था। नितेश ने बताया कि जब वे नगर के नाईवाली चौक स्थित पुल के नीचे से जा रहे थे तो कुतुबपुर के ही नितिन, हैप्पी, हेमंत व खजेला ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ लाठी-डंड़ों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने नमन को इतना मारा कि उसके शरीर में एक दर्जन से अधिक फेक्चर हो गए। उसे रेवाड़ी अस्पताल से रैफर किये जाने के बाद जयपुर में उपचार चल रहा था। जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। नितेश ने बताया कि हमले में उसे भी चोटेंं आई हैं। नमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसके पिता राजकुमार एक व्यापारी के यहां चालक की नौकरी करते हैं। नितेश ने कहा कि उसे नहीं पता कि हमलावरों ने यह वारदात क्यों की। रामपुरा थाना के प्रभारी अधिकारी विद्यासागर ने कहा कि चारों आरोपियों के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस टीमें बनाई गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।