सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया
गुरुग्राम में मंगलवार को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में 35 ऑटो और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सहायक पुलिस आयुक्त सत्यपाल...
Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवTue, 27 May 2025 10:22 PM

गुरुग्राम। मंगलवार को यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत 35 ऑटो और टैक्सी चालकों को यातायात का पालन करने को लेकर जागरूक किया। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सत्यपाल यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। चालकों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की शपथ दिलाई गई। सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए सरकार की 1.50 लाख रुपए तक कैशलैस स्कीम के बारे भी जानकारी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।