हत्या के आरोपी ने पुलिस को देखते ही जहर खाया, मौत
रेवाड़ी,संवाददाता। एक महिला की सिलबट्टा से हत्या करने के आरोपी को पकडऩे के लिए जब पुलिस गांव पहुंची तो पुलिस को देखकर उसने जहर निगल लिया। उसे गंभीर हा

रेवाड़ी, संवाददाता। एक महिला की सिलबट्टा से हत्या करने के आरोपी को पकड़ने के लिए जब पुलिस की टीम गांव पहुंची तो आरोपी युवक ने पुलिस को देखकर जहर निगल लिया। गंभीर हालत में एंबुलेंस से रेवाड़ी से रोहतक लाया जा रहा था। बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। गांव भटसाना की महिला की हत्या नौ जून को घर पर कर दी गई थी। गांव का ही आरोपी अविवाहित जितेन्द्र आते-जाते महिला का पीछा करता था। उस दिन वह महिला के घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब विरोध किया तो जितेन्द्र ने घर में रखे पत्थर का सिलबट्टा उठाकर उसके सिर पर मार दिया।
वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर आरोपी जितेन्द्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। वारदात के बाद से आरोपी गांव से फरार था। बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि जितेन्द्र को गांव के जोहड़ पर देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए जोहड़ पर पहुंची तो पुलिस को देखकर जितेन्द्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रेवाड़ी से रोहतक रेफर कर दिया गया। झज्जर के पास उसने दम तोड़ दिया। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी बताए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।