Women Empowerment Rally by Rashtriya Sevika Samiti in Sohna युवतियों में राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति और आत्मविश्वास को बल, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsWomen Empowerment Rally by Rashtriya Sevika Samiti in Sohna

युवतियों में राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति और आत्मविश्वास को बल

सोहना, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी महिलाओं और युवतियों ने पथ संचलन कार्यक्रम में भाग लेते हुए राष्ट्

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवFri, 13 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
युवतियों में राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति और आत्मविश्वास को बल

सोहना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तर्ज पर राष्ट्र सेविका समिति से जुड़ी महिलाओं और युवतियों ने पथ संचलन कार्यक्रम में भाग लेते हुए राष्ट्र सेविका का संदेश दिया। इस पथ संचलन से महिला व युवतियों में राष्ट्र प्रेम, देश भक्ति और आत्मविश्वास को बल मिलता है। गुरुवार को स्थानीय देवीलाल खेल स्टेडियम से पथ संचलन कार्यक्रम का किया गया। जिसमें महिलाओं व युवतियों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया था। पथ संचलन का आयोजन राष्ट्र सेविका समिति द्वारा किया था। उक्त कार्यक्रम 31 मई से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा। यह पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन एक निजी शिक्षण संस्थान द्वारा किया गया।

जिसमें करीब 200 महिलाएं व युवतियां भाग ले रही हैं। उक्त संगठन आरएसएस की विचारधारा पर आधारित था। समिति द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रय में महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिन्होंने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी लिया। इसमें महिलाओं व युवतियों को योगासन, दंड, यष्टि, नियुद्ध आदि कलाओं का भी प्रशिक्षण दिया गया था। सोहना शहर में समिति द्वारा भव्य पथ संचलन आयोजित किया। उक्त संचलन देवीलाल स्टेडियम से प्रारम्भ होकर कस्बे के फव्वारा चौक, बस स्टैंड मार्ग, अस्पताल मार्ग, लेबर चौक से गुजरते हुए देवीलाल स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुआ। पथ संचलन समापन पर गुजरात में हुए दुखद हादसे पर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। पथ संचलन में महिलाओं व युवतियों ने उत्कृष्ट अनुशासन का परिचय दिया। इस अवसर पर प्रान्त कार्यवाहिका डॉक्टर अंजली जैन, सह कार्यवाहिका प्रतिमा मनचंदा, पूनम वधवा, सविता मलिक आदि मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।