8-Year-Old Girl Raped by Neighbor in Adarsh Nagar Accused Arrested दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में पड़ोसी किशोर ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi News8-Year-Old Girl Raped by Neighbor in Adarsh Nagar Accused Arrested

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में पड़ोसी किशोर ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया

नई दिल्ली के आदर्श नगर में शनिवार को एक 8 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 June 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में पड़ोसी किशोर ने आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आदर्श नगर इलाके में शनिवार को पड़ोसी ने एक आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पोक्सो की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी नाबालिग को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार बच्ची माता-पिता और चार भाई-बहन के साथ आदर्श नगर इलाके में रहती है। बच्ची के पिता आजादपुर मंडी में आढ़ती हैं। पीड़ित बच्ची स्थानीय स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। पीड़िता की मां ने बताया कि शनिवार दोपहर को बच्ची खेलने के लिए पड़ोस के घर में गई थी।

इसी दौरान अकेला पाकर घर में मौजूद 14 साल के किशोर ने बच्ची से दुष्कर्म किया और पिटाई की। पीड़िता खून से लथपथ हालत में अपने घर पहुंची और मां को पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। इसके बाद आदर्श नगर थाने को घटना के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने बच्ची को बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया और बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। एसआई दीपिका ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल सुधार घर भेज दिया है। नाबालिग आरोपी भी कक्षा आठ का छात्र है और छुट्टी होने की वजह से घर पर था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।