सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं। उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों का उल्लेख किया, जिनमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, और नारी शक्ति वंदन अधिनियम शामिल हैं। इन...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 June 2025 09:42 PM

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि सशक्त महिलाएं आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं। उन्होंने ‘एक्स पर पोस्ट में लिखा कि मोदी सरकार के लिए मां और मातृभूमि से बढ़कर कुछ भी नहीं है। मोदी सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके हौसले को एक नया बल दिया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, शौचालय, उज्ज्वला, तीन तलाक पर रोक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और सशस्त्र बलों में महिलाओं की भर्ती राष्ट्र निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।