Asian Cup Women s Hockey India Begins Campaign Against Thailand on September 5 खेल : महिला हॉकी टीम थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अभियान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsAsian Cup Women s Hockey India Begins Campaign Against Thailand on September 5

खेल : महिला हॉकी टीम थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अभियान

एशिया कप महिला हॉकी टीम थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अभियान नई दिल्ली, एजेंसी।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 4 June 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
खेल : महिला हॉकी टीम थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अभियान

एशिया कप महिला हॉकी टीम थाईलैंड के खिलाफ शुरू करेगी अभियान नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय महिला हॉकी टीम एशिया कप में अपने अभियान का आगाज 5 सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी। उसके बाद गत चैंपियन जापान और सिंगापुर से खेलना है। हॉकी इंडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। टूर्नामेंट चीन के हांगझोउ में 14 सितंबर तक खेला जाएगा। पिछली बार की कांस्य विजेता भारतीय टीम को पूल बी में जापान, थाईलैंड और सिंगापुर के साथ रखा गया है। पूल ए में मेजबान चीन, कोरिया, मलेशिया और चीनी ताइपे हैं। भारत को दूसरे दिन 6 सितंबर को जापान से खेलना है जबकि 8 सितंबर को सिंगापुर से मुकाबला होगा।

इसके विजेता को 2026 विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगा। हर पूल से शीर्ष दो टीमें सुपर चार में पहुंचेंगी जहां सभी को एक-दूसरे से एक बार खेलना है। यहां से शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी। भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने कहा, पूल बी में गत चैंपियन जापान के साथ होने से हमें अच्छी चुनौती मिलेगी और खुद को आंकने का मौका भी। हम चतुर और अनुशासित हॉकी खेलने का प्रयास करेंगे। हमारा लक्ष्य विश्व कप में सीधे जगह बनाना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।