BJP MP Abhijit Gangopadhyay Hospitalized with Serious Condition in Kolkata पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद गंगोपाध्याय आईसीयू में भर्ती, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP MP Abhijit Gangopadhyay Hospitalized with Serious Condition in Kolkata

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद गंगोपाध्याय आईसीयू में भर्ती

भाजपा के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है और चिकित्सकों ने कहा है कि जांच में गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस और पेंक्रिएटाइटिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 15 June 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद गंगोपाध्याय आईसीयू में भर्ती

कोलकाता, एजेंसी भाजपा के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय को बेचैनी की शिकायत के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने रविवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों के अनुसार 63 सांसद व कलकत्ता हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश गंगोपाध्याय को उलटी व पेट दर्द की समस्या के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों द्वारा जारी बयान के अनुसार उनकी जांच गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल सेप्सिस व पेंक्रिएटाइटिस की ओर इशारा कर रही है। बयान में कहा गया है कि फिलहाल उन्हें गहन चिकित्सा कक्षा (आईसीयू) में रखा गया है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

एक मेडिकल बोर्ड का भी गठन किया गया है। गंगोपाध्याय ने बीते साल मार्च में न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया था और उसके बाद भाजपा में शामिल हो गए थे। वह वर्ष 2024 में तामलूक सीट से सांसद चुने गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।