असम : भाजपा ने कणाद पुरकायस्थ को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
गुवाहाटी में भाजपा ने असम से राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी है। पुरकायस्थ, पूर्व केंद्रीय मंत्री कबीर...

गुवाहाटी, एजेंसी। भाजपा ने असम से राज्यसभा चुनाव के लिए राज्य सचिव कणाद पुरकायस्थ को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने पुरकायस्थ की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। बराक घाटी से पार्टी के नेता पुरकायस्थ वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कबीर पुरकायस्थ के पुत्र हैं। असम से दो राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 19 जून को होने हैं और उसी दिन मतगणना होगी। भाजपा ने पहले घोषणा की थी कि वह एक सीट के लिए उम्मीदवार उतारेगी और दूसरी सीट अपने सहयोगी दल असम गण परिषद (एजीपी) के लिए छोड़ेगी।
खाली हो रही दो सीट भाजपा और एजीपी के पास थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।