अमेरिका में खतरनाक फंगस से साथ दो चीनी नागरिक गिरफ्तार
अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को एक खतरनाक फंगस 'फ्यूजेरियम ग्रेमिनीअरम' की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह फंगस मानव और जानवरों के लिए हानिकारक है और कृषि आतंकवाद का संभावित हथियार माना...

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में दो चीनी नागरिकों को एक खतरनाक फंगस की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने शोध के नाम पर ‘फ्यूजेरियम ग्रेमिनीअरम नामक फंगस को मिशिगन यूनिवर्सिटी की एक लैब में पहुंचाया। यह फंगस खेती, मानव और जानवरों के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। इसे ‘एग्रो टेररिज्म यानी कृषि आतंकवाद का संभावित हथियार बताया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय युनकिंग जियान और 34 वर्षीय जुन्गयोंग लियू के रूप में हुई है। दोनों का आपस में प्रेम संबंध भी है। अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक, इन दोनों पर साजिश, अवैध वस्तुओं की तस्करी, झूठे बयान और वीजा धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक आरोप लगाए गए हैं।
दोनों आरोपियों को अमेरिकी अदालत में पेश किया गया है। फिलहाल, एफबीआई और कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन विभाग मामले की आगे जांच कर रहे हैं। इस हद तक खतरनाक -गेहूं, जौ, मक्का और धान जैसी प्रमुख फसलों में ‘हेड ब्लाइट नामक बीमारी फैलाता है -इससे हर साल वैश्विक स्तर पर अरबों डॉलर का नुकसान होता है -यह मनुष्यों और पशुओं में उल्टी, लिवर डैमेज और प्रजनन क्षमता में खराबी जैसे गंभीर असर डालता है दोनों का आपस में प्रेम संबंध न्याय विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, युनकिंग जियान को चीन सरकार से इस फंगस पर शोध के लिए फंडिंग मिलती रही है। वहीं उसका प्रेमी लियू भी चीन की एक यूनिवर्सिटी में इसी फंगस पर शोध करता है। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता और निष्ठा से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। तस्करी कर अमेरिका लाए जांच में सामने आया कि जियान और लियू दोनों ने डेट्रॉइट मेट्रोपॉलिटन एयरपोर्ट के जरिए फंगस की तस्करी की। पहले इन्होंने जांच एजेंसियों को झूठी जानकारी दी, लेकिन बाद में सच्चाई कबूल ली। जियान मिशिगन यूनिवर्सिटी की लैब में काम कर रही थी और वहीं इस खतरनाक फंगस पर रिसर्च करने की तैयारी थी। कोट-1 काश पटेल ने भी इस घटना को अमेरिका की खाद्य आपूर्ति और संस्थानों में चीनी हस्तक्षेप का गंभीर संकेत बताया है। - काश पटेल, एफबीआई निदेशक कोट-2 चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की वफादार सदस्य जियान और उसके साथी के इस कृत्य को हम अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा मानते हैं। - जेरोम एफ गॉर्गन जूनियर, अमेरिकी अटॉर्नी कोट-3 यह गिरफ्तारी अमेरिकी समुदाय और खाद्य सुरक्षा की रक्षा के प्रयासों में एक अहम कदम है। - चेवोरिया गिब्सन, एफबीआई के स्पेशल एजेंट इन चार्ज
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।