Congress MP Deepender Singh Hooda Blames Rahul Gandhi s Bharat Jodo Yatra for BJP s 240 Lok Sabha Seats राहुल की न्याय यात्रा के कारण लोकसभा में भाजपा की सीटें कम हुईं : दीपेंद्र सिंह हुड्डा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsCongress MP Deepender Singh Hooda Blames Rahul Gandhi s Bharat Jodo Yatra for BJP s 240 Lok Sabha Seats

राहुल की न्याय यात्रा के कारण लोकसभा में भाजपा की सीटें कम हुईं : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

अहमदाबाद, एजेंसी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि पिछले साल

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 9 April 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
राहुल की न्याय यात्रा के कारण लोकसभा में भाजपा की सीटें कम हुईं : दीपेंद्र सिंह हुड्डा

अहमदाबाद, एजेंसी। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को कहा कि पिछले साल राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा के कारण भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा नहीं छू पाई थी।

रोहतक सांसद हुड्डा ने कहा कि न्याय यात्रा ने भाजपा को अधिक सीटें जीतने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को रोक दिया था और पार्टी सिर्फ 240 सीटों पर ही सिमट गई। उनके मुताबिक, इस यात्रा ने इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अहमदाबाद में सांसद ने भाजपा पर 'छद्म राष्ट्रवाद' का अभ्यास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भाजपा के राष्ट्रवाद का मकसद सिर्फ सत्ता हासिल करना है। इस दौरान जाति जनगणना की मांग पर जोर देते हुए कहा कि इस कवायद को अंजाम देने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।