Delhi Government s First 100 Days Development Focus and Job Opportunities दिल्ली में लोगों के लिए काम करने वाली सरकार : रेखा गुप्ता, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Government s First 100 Days Development Focus and Job Opportunities

दिल्ली में लोगों के लिए काम करने वाली सरकार : रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रीगुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कहा कि उनकी सरकार ने 100 दिनों में कई विकास कार्य किए हैं। उन्होंने बताया कि डबल इंजन वाली सरकार के लाभ से केंद्र सरकार की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 28 May 2025 07:47 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में लोगों के लिए काम करने वाली सरकार : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। अब दिल्ली में ऐसी सरकार है जो लोगों के लिए काम करती है। मैं शहर के लोगों को हमें चुनने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। उक्त बातें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीगुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स की ओर से बुधवार को आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में राजधानी में विकास कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। आपके विश्वास और हमारे प्रयासों से, हम पिछले 100 दिनों में कई चीजों को सही कर पाए हैं। जो परियोजनाएं और योजनाएं रुकी हुई थीं, उन्हें अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को डबल इंजन वाली सरकार का पूरा लाभ मिल रहा है। केंद्र सरकार की जो योजनाएं पहले विलंबित या नजरअंदाज की जाती थीं, वे अब लोगों तक पहुंच रही हैं। उनकी सरकार 31 मई को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी, जिसमें प्रमुख पहलों और प्रगति पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अभिनंदन समारोह में उनके साथ दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी थे। सिरसा ने आम आदमी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि हमने 100 दिनों में वह कर दिखाया, जो वह 10 साल में नहीं कर पाए। 1984 के दंगों के पीड़ितों ने न्याय और समर्थन के लिए दशकों तक इंतजार किया, उन्हें अब हमारे प्रशासन के 100 दिनों के भीतर नौकरी के अवसर मिले हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।