मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को अधिक दर्ज किया गया फील लाइक
नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को बुधवार की अपेक्षा तापमान अधिक था

नई दिल्ली।प्रमुख संवाददाता राजधानी में मंगलवार को बुधवार की अपेक्षा तापमान अधिक था लेकिन फील लाइक तापमान बुधवार को 50.8 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में फील लाइक में तीन घटक महत्वपूर्ण हैं। इसमें तापमान, नमी की मात्रा और हवा की गति शामिल होती है। इसी के आधार पर इसकी गणना होती है। इसी के आधार पर यह तय होता है कि गर्मी कितनी महसूस हो रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था।
आर्द्रता का स्तर अधिकतम 48 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 24 फीसद दर्ज किया गया। तो यहां फील लाइक 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। राजधानी में आर्द्रता का अधिकतम स्तर 73 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 31 फीसद दर्ज किया गया। इस दिन फील लाइक 50.8 डिग्री सेल्सियस था। मंगलवार को सफदरजंग में हवा की गति 22 किलो मीटर प्रति घंटा थी और बुधवार को यह 33 किलो मीटर प्रति घंटा थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।