Delhi to Eliminate Garbage Mountains by 2028 Environment Minister Sirsa 2028 तक दिल्ली में गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़: सिरसा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi to Eliminate Garbage Mountains by 2028 Environment Minister Sirsa

2028 तक दिल्ली में गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़: सिरसा

वर्ष 2028 तक दिल्ली में गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़: सिरसा -दिसंबर 2025

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 15 May 2025 08:11 PM
share Share
Follow Us on
2028 तक दिल्ली में गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़: सिरसा

वर्ष 2028 तक दिल्ली में गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़: सिरसा -दिसंबर 2025 तक 30 लाख मीट्रिक टन पुराना कचरा हटाने का है सरकार का लक्ष्य: सिरसा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने ओखला लैंडफिल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इस लैंडफिल साइट पर चल रही बायो-रिमेडिएशन और बायो-माइनिंग गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जैसे पृथ्वी से डायनासोर लुप्त हो गए, वैसे ही ये कूड़े के पहाड़ भी दिल्ली से गायब हो जाएंगे। दिल्ली में पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक बदलाव है। इससे लैंडफिल के आसपास रहने वाले लाखों लोगों को एक नया जीवन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 तक दिल्ली में कूड़े के पहाड़ गायब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि 62 एकड़ क्षेत्र में फैले ओखला लैंडफिल की ऊंचाई 60 मीटर से घटकर अब 20 मीटर रह गई है। इसके तहत अब तक 30 एकड़ से अधिक भूमि को कचरे से मुक्त होकर समतल हो चुकी है। सरकार का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक 30 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे को हटाया जाए और वर्ष 2028 तक दिल्ली से सभी कूड़े के पहाड़ समाप्त कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि अब तक 56 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे की साइंटिफिक बायो-माइनिंग और प्रोसेसिंग हो चुकी है। चरण 2 के अंतर्गत 6.55 लाख मीट्रिक टन कचरे की प्रोसेसिंग तो सिर्फ कुछ महीनों में ही की गई है। चरण 2 के तहत 20 लाख मीट्रिक टन कचरे की प्रोसेसिंग जारी है जिसे आवश्यकतानुसार 30 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाया जा सकता है। इस लक्ष्य की समय-सीमा दिसंबर 2025 है जिसके लिए कार्य तेजी से प्रगति पर है, जबकि सरकार अक्टूबर 2025 तक ही इस लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।