वर्ष 2022 में 12 राज्यों ने कोरोना से मौत के आंकड़े कम दिखाए : रिपोर्ट
2022 में भारत में लगभग 86.5 लाख मौतें हुईं, जो कोविड-19 प्रभावित 2021 की तुलना में 15% कम हैं। 12 राज्यों ने कोविड-19 से मौतों की कम गिनती की। वहीं, 2.54 करोड़ जन्म पंजीकृत हुए, जो 5.1% की वृद्धि है।

नई दिल्ली, एजेंसी। नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के एक नए डाटा के अनुसार, वर्ष 2022 के दौरान देश में लगभग 86.5 लाख मौतें हुईं, जो कोविड प्रभावित 2021 की तुलना में 15 प्रतिशत से कम है। वर्ष 2021 में 1.02 करोड़ से अधिक मौतें दर्ज की गई थीं। वहीं, वर्ष 2022 के दौरान 12 राज्यों ने कोरोना से मौतों की संख्या कम दिखाई। एमसीसीडी (मेडिकल सर्टीफिकेशन ऑफ काउज ऑफ डेथ) रिपोर्ट के अनुसार 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कोविड-19 मौतों की कम गिनती की। इन राज्यों ने 2022 में 6,076 कोविड-19 मौतों की सूचना दी, जबकि एमसीसीडी ने इन राज्यों में 12,818 मौतों को सीधे तौर पर कोविड-19 से संबंधित बताया।
29 जुलाई, 2022 को लोकसभा में सरकार ने कहा था कि 26 जुलाई, 2022 तक कोविड-19 के कारण लगभग 5.26 लाख मौतें हुई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत में कोविड-19 से जुड़ी 47 लाख से अधिक मौतों की सूचना दी थी, जिस पर सरकार ने कड़ा विरोध जताया था। केंद्र ने कहा था कि डब्ल्यूएचओ के अनुमान कई विसंगतियों और गलत धारणाओं से प्रेरित हैं। जन्म दर में हुई वृद्धि सीआरएस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में 2.54 करोड़ से अधिक जन्म पंजीकृत किए गए। पंजीकृत जन्मों की संख्या 2021 में 2.42 करोड़ से बढ़कर 2022 में 2.54 करोड़ हो गई, जो लगभग 5.1 प्रतिशत की वृद्धि है। 2021 की तुलना में 2022 में बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, लद्दाख और लक्षद्वीप को छोड़कर लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत जन्मों में वृद्धि हुई है। बॉक्स सीआरएस के आंकड़ों वर्ष मौत 2022 86.5 लाख 2021 1.02 करोड़ 2020 81.1 लाख, 2019 76.4 लाख 2018 69.5 लाख बॉक्स राज्य प्रदेश द्वारा दिया गया डाटा एमसीसीडी का डाटा कर्नाटक 1944 2727 उत्तराखंड 333 2718 तमिलनाडु 1273 2495 गुजरात 925 1360 आंध्र प्रदेश 238 1163 राजस्थान 689 721 बिहार 206 545 झारखंड 188 421 चंडीगढ़ 102 317 तेलंगाना 84 175 पुदुचेरी 94 171 अंडमान 0 5 निकोबार (स्त्रोत-एमसीसीडी-2022)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।