IVP Expels Councillor Ashok Pandey for Anti-Party Activities पार्षद अशोक पांडे आईवीपी से निष्कासित, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIVP Expels Councillor Ashok Pandey for Anti-Party Activities

पार्षद अशोक पांडे आईवीपी से निष्कासित

नई दिल्ली में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) ने विकास नगर के पार्षद अशोक पांडे की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है और उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है। पार्टी नेताओं ने बताया कि पांडे ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 13 June 2025 08:21 PM
share Share
Follow Us on
पार्षद अशोक पांडे आईवीपी से निष्कासित

नई दिल्ली, व.सं। इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) ने विकास नगर से पार्षद अशोक पांडे की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निकाल दिया है। आईवीपी के नेता हेमचंद गोयल ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि पांडे को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है। उन्होंने कहा कि सिविक सेंटर स्थित कार्यालय में आईवीपी के निगम पार्षदों व वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पांडे के द्वारा पिछले कुछ दिन में पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम किए जाने की पुष्टि होने के बाद सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।