संक्षेप ::: मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी का सदस्य शामिल है, जो स्थानीय व्यापारियों से उगाही कर रहा था। इसके अलावा कांगलेई यावोल कन्ना लूप और प्रेपक के...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 24 April 2025 07:08 PM

इंफाल, एजेंसी मणिपुर में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से प्रतिबंधित संगठनों के तीन उग्रवादी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस के अनुसार इंफाल पूर्व जिले से कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के उग्रवादी को गिरफ्तार किया गया है। उस पर स्थानीय व्यापारियों से उगाही का आरोप है। वहीं कांगलेई यावोल कन्ना लूप व प्रेपक के भी एक-एक कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद जब्त किए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।