नाबालिक से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार
मणिपुर के चुराचांदपुर में एक नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। लड़की का शव थानलोन के जंगलों में मिला था। जोमी मदर्स एसोसिएशन ने आरोपी...

इंफाल, एजेंसी मणिपुर के चुराचांदपुर में नाबालिक से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की का शव थानलोन के जंगलों से मिला था। किशोरी लकड़ियां बीनने के लिए जंगल गई थी और फिर वापस नहीं लौटी। पिता जब बेटी की तलाश में जंगल गए तो वहां वह मृत पाई गई।
पुलिस का कहना है कि किशोरी के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं और उसके कपड़़े भी फटे हुए थे। इस मामले में खोखेन गांव से 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
‘ जोमी मदर्स एसोसिएशन ने आरोपी को कठोर सजा की मांग करने हुए क्षेत्र में बार-बार हो रही इस तरह की घटनाओं को महिलाओं के प्रति सम्मान में कमी व उनकी रक्षा की विफलता करार दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।