Mumbai Police Arrests Man Threatening Tiger Shroff s Life अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा बताने वाला शख्स गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsMumbai Police Arrests Man Threatening Tiger Shroff s Life

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा बताने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा बताने वाले मनीष कुमार सुजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। उसने झूठा दावा किया था कि कुछ लोगों ने टाइगर की हत्या के लिए दो लाख रुपये की सुपारी दी है। पुलिस की...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 22 April 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा बताने वाला शख्स गिरफ्तार

मुंबई, एजेंसी। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की जान को खतरा बताने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार सुजिंदर सिंह के रूप में हुई है। वह पंजाब का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी ने झूठा दावा किया था कि कुछ लोगों को टाइगर श्रॉफ की हत्या करने के लिए दो लाख रुपये की सुपारी और हथियार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरोपी ने मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर कहा कि एक सुरक्षा एजेंसी से जुड़े कुछ लोग टाइगर श्रॉफ की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि सिंह ने नियंत्रण कक्ष को गलत सूचना दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।