खेल : एथलेटिक्स - वेबर को कल फिर चुनौती देने उतरेंगे नीरज
वेबर को कल फिर चुनौती देने उतरेंगे नीरज चोरजोव (पोलैंड), एजेंसी। दो बार के

वेबर को कल फिर चुनौती देने उतरेंगे नीरज चोरजोव (पोलैंड), एजेंसी। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा शुक्रवार को यहां ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में फिर जर्मनी के जूलियन वेबर को चुनौती देंगे। पिछले हफ्ते चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर तक भाला फेंका लेकिन जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर की दूरी से भारतीय एथलीट को दूसरे स्थान पर पछाड़ दिया। सत्र की तीसरी प्रतियोगिता : पोलैंड में होने वाली यह प्रतियोगिता चोपड़ा के लिए सत्र की तीसरी प्रतियोगिता होगी। सत्र की अहम प्रतियोगिता सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप होगी जहां वह अपना खिताब बचाएंगे।
2022 यूरोपीय चैंपियन और 2024 में रजत पदक विजेता वेबर ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 93.07 मीटर) के साथ पोलैंड में होंगे। ग्रेनाडा दोहा में 84 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। इससे हिस्सा लेने वालों में पोलैंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारी मार्सिन क्रुकोव्स्की (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.55 मीटर) के साथ हमवतन साइप्रियन मिर्जग्लोड (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.97 मीटर), डेविड वेगनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 82.21 मीटर), मोल्दोवा के एंड्रियन मार्डारे (86.66 मीटर) और यूक्रेन के आर्टूर फेलनर (व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.32 मीटर) आठ पुरुष खिलाड़ियों में शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।