एचटी समिट पीएम जोड़ : विकसित भारत की यात्रा में एचटी का अनुभव काम आएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में हिन्दुस्तान टाइम्स का अनुभव महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने 10 साल पहले की स्थिति को याद किया और बताया कि भारत में बड़े बदलाव की उम्मीद है। हिन्दुस्तान...
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 16 Nov 2024 08:33 PM

विकसित भारत की यात्रा में एचटी का अनुभव काम आएगा प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत की यात्रा में हिन्दुस्तान टाइम्स का अनुभव भी काम आएगा। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि भारत में इतना बड़ा बदलाव होगा। भारत की सफलता ने हमें और बड़ा सपना देखने और उसे पूरा करने की प्रेरणा दी है। आज एक उम्मीद है और सोच है कि यह सदी भारत की होगी। इस सोच को लगातार जनमानस में बनाए रखने में हिन्दुस्तान टाइम्स की भी बहुत बड़ी भूमिका है। हिन्दुस्तान टाइम्स का सौ साल का अनुभव विकसित भारत की यात्रा में बहुत काम आएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।