President Draupadi Murmu Assures Chhattisgarh s Freedom from Naxalism नक्सल प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम अंतिम चरण में : मुर्मु, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPresident Draupadi Murmu Assures Chhattisgarh s Freedom from Naxalism

नक्सल प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम अंतिम चरण में : मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के कार्य की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश जल्दी ही नक्सल समस्या से मुक्त होगा। विधानसभा के समारोह...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 March 2025 04:00 PM
share Share
Follow Us on
नक्सल प्रभावित लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम अंतिम चरण में : मुर्मु

रायपुर, एजेंसी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का कहना है कि छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े जाने का काम अपने अंतिम चरण में है। प्रदेश जल्दी ही नक्सल समस्या से मुक्त होगा।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुर्मु ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोग अब विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का काम अपने निर्णायक दौर में है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्दी ही प्रदेश नक्सल समस्या से मुक्त हो जाएगा।

कार्यक्रम में मुर्मु ने विधानसभा में 19 महिला विधायकों की सहभागिता पर खुशी जताते हुए उनसे अन्य महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने की अपील भी की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।