Protests Erupt in Akola VBA Workers Disrupt Yogiendra Yadav s Event on Democracy योगेंद्र यादव के कार्यक्रम में हंगामा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsProtests Erupt in Akola VBA Workers Disrupt Yogiendra Yadav s Event on Democracy

योगेंद्र यादव के कार्यक्रम में हंगामा

अकोला, एजेंसी। वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 21 Oct 2024 10:31 PM
share Share
Follow Us on
योगेंद्र यादव के कार्यक्रम में हंगामा

अकोला, एजेंसी। वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महाराष्ट्र के अकोला जिले में स्वराज इंडिया के प्रमुख योगेंद्र यादव के कार्यक्रम में हंगामा किया। यादव ‘लोकतंत्र की सुरक्षा और हमारा वोट पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान वीबीए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी और कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां ​​फेंकी। वीबीए कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आरक्षण पर टिप्पणी का विरोध कर रहे थे। वहीं, यादव ने कहा कि विचारधारा का विरोध विचारधारा से ही किया जाना चाहिए। वीबीए कार्यकर्ता इस तरह का विरोध करने के बजाय अपने मुद्दों पर उनसे बात कर सकते थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।