Ugandan Passenger Arrested at Mumbai Airport with 785 Grams of Cocaine युगांडा के नागरिक के पेट से निकली आठ करोड़ की कोकीन, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUgandan Passenger Arrested at Mumbai Airport with 785 Grams of Cocaine

युगांडा के नागरिक के पेट से निकली आठ करोड़ की कोकीन

मुंबई, एजेंसी। युगांडा के एक यात्री से 785 ग्राम कोकीन जब्त की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 14 April 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
युगांडा के नागरिक के पेट से निकली आठ करोड़ की कोकीन

मुंबई, एजेंसी। युगांडा के एक यात्री से 785 ग्राम कोकीन जब्त की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने उसे पकड़ा था। जब्त कोकीन की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई गई है।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने तस्करी के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए टैबलेट निगल लिए थे। सीमा शुल्क विभाग के अफसरों ने नौ अप्रैल को संदेह के आधार पर उसे हवाई अड्डे पर रोका था। पूछताछ के दौरान वह बेचैन दिखा। बाद में उसने स्वीकार किया कि बड़ी संख्या में पीली गोलियां निगल ली हैं। मेडिकल जांच में उसके पेट में संदिग्ध पदार्थ की पुष्टि हुई। रविवार को उसके पेट से 785 ग्राम नशीला पदार्थ निकाला गया। उसे गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।