Domestic Violence Case Filed in Jewar Woman Accuses In-laws of Assault ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsDomestic Violence Case Filed in Jewar Woman Accuses In-laws of Assault

ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया

ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसके ससुर, देवर और ननद बिना कारण उसे और उसके पति को पीटते हैं। महिला की शिकायत पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 26 May 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
ससुराल पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया

ग्रेटर नोएडा। जेवर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबोता गांव में काजल अपने पति के साथ रहती है। उसने पुलिस को बताया कि उसके ससुर, देवर और ननद बिना वजह उसके साथ मारपीट करते हैं। उसके पति के साथ भी मारपीट की जाती है। आरोपियों ने रविवार को एक राय होकर उसे बुरी तरह पीटा। किसी तरह उसने आरोपियों से बचकर अपनी जान बचाई। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी ससुर बसंत, देवर भोला और राहुल और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।