रास्ता भटकी बुजुर्ग महिला को परिवार से मिलाया
ग्रेटर नोएडा में बिहार से आई 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रास्ता भटक गई। कासना कोतवाली पुलिस ने उसे पहचान कर उसके बेटे के घर पहुंचाया। महिला ने बिहार का पता बताया, लेकिन बेटे के पास जाने का रास्ता भूल गई...

ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिहार से ग्रेटर नोएडा में अपने बेटे के पास आई बुजुर्ग महिला रास्ता भटक गई। कासना कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला की मदद की और उसके बारे में जानकारी जुटाकर सकुशल बेटे के घर पहुंचाया। बुजुर्ग महिला के परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। कासना कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस को मंगलवार की सुबह 75 वर्षीय महिला सिरसा गोल चक्कर के समीप अकेले भटकते दिखाई दी। पुलिस ने महिला से घर का पता पूछा तो महिला कुछ नहीं बता सकी। महिला को बिहार के घर का पता था, जबकि महिला यहां सेक्टर ज्यू वन स्थित जनता फ्लैट में रहने वाले अपने बेटे के पास आई हुई थी।
घर का रास्ता भटककर सिरसा की तरफ पहुंच गई। पुलिस महिला को थाने लेकर आई और आराम से बैठा कर घर के बारे में पूछा। इसके बाद पुलिस ने महिला से जानकारी लेकर बिहार में संपर्क किया। बिहार में महिला के परिवार से फोन पर बात करने के बाद सेक्टर जू वन में रहने वाले बेटे के घर के बारे में पता चला। इसकी सूचना महिला के बेटे और उनके नाती को दी गई। महिला का नाती नागेंद्र थाने पहुंचा। महिला को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिवार ने पुलिस का आभार जताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।