Farmers Panchayat in Rabupura Demands Action Against Yamuna Authority s Neglect महापंचायत में किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsFarmers Panchayat in Rabupura Demands Action Against Yamuna Authority s Neglect

महापंचायत में किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के प्रभावित किसानों ने रविवार को गांव तिरथली में महापंचायत का आयोजन किया। किसान कल्याण परिषद के नेतृत्व में किसानों ने प्राधिकरण पर शोषण और समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 25 May 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
महापंचायत में किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया

रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने रविवार को सेक्टर-29 स्थित गांव तिरथली में 31 गांवों के किसानों की महापंचायत हुई। किसान कल्याण परिषद के नेतृत्व में हुई इस महापंचायत में किसानों ने प्राधिकरण पर समस्या की अनदेखी और शोषण का आरोप लगाया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर त्यागी ने आरोप लगाया कि किसानों को प्राधिकरण की गलत नीतियों के कारण आवास, रोजगार और शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क आदि परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के हल होने तक वह पीछे नहीं हटेंगे। लोगों की राय जानकार आगे बड़े स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।

महापंचायत में सर्वसम्मति से किसानों ने निर्णय लिया कि आगामी 20 जून तक उनकी सभी मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो प्राधिकरण के सभी कार्यों को रोक दिया जाएगा। महापंचायत को परिषद के महामंत्री सुशील शर्मा, रिंकू भाटी, उदयवीर सिंह, शाहिद प्रधान, अशोक कुमार पंडित आदि ने भी संबोधित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।