Greater Noida Supervisor Beaten by Bikers Police File Case Against Accused सुपरवाइजर को रास्ते में रोककर पीटा , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Supervisor Beaten by Bikers Police File Case Against Accused

सुपरवाइजर को रास्ते में रोककर पीटा

ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी के सुपरवाइजर विकास कुमार को बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर पीटा। वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे, तभी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि यह घटना...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 6 June 2025 06:18 PM
share Share
Follow Us on
सुपरवाइजर को रास्ते में रोककर पीटा

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता नोएडा की एक कंपनी के सुपरवाइजर को बाइक सवार युवकों ने रास्ते में रोककर पीटा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता विकास कुमार सेक्टर-142 थाना क्षेत्र की लाजिक्स ब्लॉसम ग्रीन सोसाइटी में रहते हैं। वह नोएडा की एक कंपनी में सुपरवाइजर हैं। वह बुधवार को कंपनी से ड्यूटी कर दोस्त के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। सेक्टर-143 मेट्रो स्टेशन के समीप बाइक सवार युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने दोनों दोस्तों के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि यह घटना कंपनी के कर्मचारी नितिन ने करवाई है।

मारपीट के दौरान आरोपियों ने नितिन का नाम भी लिया था। पुलिस ने शिकायत पर नितिन सहित मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।