Noida Brothers Attacked by Gang with Sharp Weapons Police Investigate दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Brothers Attacked by Gang with Sharp Weapons Police Investigate

दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला

नोएडा के छिजारसी गांव में पांच जून की रात दो भाइयों पर छह से अधिक लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। आरोपियों ने बिना वजह गाली-गलौज की और मारपीट की, जिसमें एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाTue, 10 June 2025 05:27 PM
share Share
Follow Us on
दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला

नोएडा, संवाददाता। छिजारसी गांव में पांच जून की रात कंपनी से घर लौट रहे दो भाइयों पर छह से अधिक लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे दोनों पीड़ित घायल हो गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर चार नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सेक्टर-63 थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छिजारसी में हसीन अपने भाई इमरान के साथ रहते हैं। दोनों एक कंपनी में काम करते हैं। पांच जून की रात करीब 12 बजे दोनों कंपनी से काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मोहित, दानिश, मनीष, समरजीत और कुछ अज्ञात लोग मिल गए।

सभी आरोपी शराब पी रहे थे। आरोपियों ने बिना वजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से भाई इमरान के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना में इमरान के दो दांत भी टूट गए। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। स्थानीय लोगों ने दोनों भाईयों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हसीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे, लेकिन इमरान का अब भी उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।