पौधे लगाकर दिया पर्यावरण सुरक्षा का संदेश संरक्षण का लिया संकल्प
नोएडा, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामाजिक

नोएडा, संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर सामाजिक संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज और अन्य संगठनों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधे लगाए। इसके अलावा शहर कि विभिन्न सोसाइटी में भी आरडब्ल्यूए एवं निवासियों द्वारा पौधे लगाकर पर्यावरण को संरक्षण के लिए जागरूक भी किया। सेक्टर - 21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में प्रेरणादायक पौधरोपण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना, वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना और समाज को पर्यावरणीय दायित्वों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और औषधीय पौधो की 40 से अधिक प्रजाति लगाई गई।
इसी के साथ सेक्टर 55 आरडब्ल्यूए व सेक्टर निवासियों द्वारा विभिन्न पेड़ एवं पौधे लगातर विश्व पर्यावरण मनाया। सेक्टर - 12 में पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। इसके अलावा सिक्का कर्णम ग्रीन्स में सोसाइटी के निवासियों, बच्चों और सिक्का ग्रुप की टीम ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं, सेक्टर -18 एक मॉल में ने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की। मॉल ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया, जिसमें पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर फोर्टिस अस्पताल की ओर से विशेष पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस पहल के तहत होंडा चौक से गोलचक्कर तक ग्रीन बेल्ट में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। सेक्टर - 37 स्थित अंबेडकर पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया। कार्यक्रम में पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मौजूद रहे। इसी के साथ नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग- अलग जगहों पर पौधरोपण किया गया। स्कूलों में चला पर्यावरण जागरूक अभियान जिले भर के स्कूलों और कॉलेजों में भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण किया गया। इसमें खंजरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पर्थला में इको क्लब का मिशन लाइफ के अंतर्गत शिक्षकों और बच्चों ने पौधे लगाएं। छात्राओं ने अपनी माताओं के साथ सेल्फी ली। इसी के साथ सेक्टर - 39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योगा फॉर वन अर्थ कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इसमें छात्र - छात्राओं को अधिक वृक्षारोपण साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। वही, सेक्टर - 62 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ( आईएमएस ) में विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यारण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते की सहयोग से सजगता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ एवं फैकल्टी ने एक दूसरे को भेज स्वरूप पौधे एवं कपड़े के बैग दिए। इसी के साथ आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान छात्रों के बीच पर्यावरण से जुड़ी जानकारी को प्रतिस्पर्धी तरीके से साझा करने के लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों व स्टाफ ने पौधारोपण किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।