रात में भी गर्म हवा से लोग बेहाल
नोएडा में अधिकतम तापमान पिछले तीन दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। बुधवार को तापमान 42.2 डिग्री रहा। रात में भी गर्म हवा से लोग परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार,...

नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शहर का अधिकतम तापमान तीन दिनों से 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 1.2 डिग्री कम रहा। इसके बावजूद प्रचंड गर्मी जारी रही। रात में भी गर्म हवा से लोग बेहाल रहे। नोएडा का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। दोपहर 12 बजे से सात बजे शाम तक अधिकतम तापमान 39 से 42.2 डिग्री के बीच रहा। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिनों के बाद तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान 40 से अधिक ही रहेगा।
16 और 17 जून को तेज हवा के हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान और मामूली कमी की संभावना है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलगी। मध्यम श्रेणी में नोएडा और ग्रेनो की हवा नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा बुधवार को मध्यम श्रेणी में रही। नोएडा का एक्यूआई 192 दर्ज किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का 155 रहा। अगले छह दिनों तक दोनों शहरों का एक्यूआई 200 के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश होने की स्थिति में वायु प्रदूषण और भी कम होगा। तापमान पांच दिन के हालात जून, अधिकतम तापमान 11, 42.2 10, 43.4 9, 42.9 8, 41.4 7, 40.2
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।