वाहन की ठोकर से जख्मी की उपचार के दौरान मौत
विभूतिपुर के खोकसाहा में पिछले सप्ताह अज्ञात वाहन की ठोकर से 60 वर्षीय राम गुलाम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें समस्तीपुर से डीएमसीएच और फिर पीएमसीएच में भर्ती...
Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 14 June 2025 01:46 AM

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के खोकसाहा में गत सप्ताह अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतक खोकसाहा के 60 बर्षीय राम गुलाम महतो बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत दिनों अज्ञात वाहन की ठोकर से वे जख्मी हो गए थे। उपचार के लिए में भर्ती कराया गया था। जहा से रेफर कर दिया गया। समस्तीपुर से डीएमसीएच में उपचार के बाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।