गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
नोएडा में पुलिस ने शुक्रवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया, जो दिल्ली से गांजा लाकर शहर के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई कर रहा था। तस्कर की पहचान 21 वर्षीय पीयूष साह के रूप में हुई है, जिसके पास से 1 किलो...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 13 June 2025 06:11 PM

नोएडा। दिल्ली से गांजा लाकर शहर के अलग-अलग हिस्से में आपूर्ति करने वाले तस्कर को फेज वन थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर दस स्थित पार्क के पास से दबोच लिया। उसके पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। तस्कर की पहचान जेजे कॉलोनी निवासी पीयूष साह के रूप में हुई है। 21 वर्षीय पीयूष के खिलाफ फेज वन थाने में एनडीपीएस ऐक्ट के धारा में तीन केस दर्ज हैं। उसके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।