Noida s Child Labor Eradication Committee Promotes Education for Child Laborers बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida s Child Labor Eradication Committee Promotes Education for Child Laborers

बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन

नोएडा में बाल श्रम उन्मूलन समिति ने बाल श्रमिकों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष 594 और वर्तमान वर्ष में 79 बाल श्रमिक चिन्हित किए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाMon, 16 June 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
बाल श्रम उन्मूलन जनपद समिति ने किया गोष्ठी का आयोजन

नोएडा। जनपद में बाल श्रम पर अंकुश लगाते हुए बाल श्रमिकों को शिक्षा से जोड़ने के लिए बाल श्रम उन्मूलन समिति ने कलेक्ट्रेट में एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। अपर श्रमायुक्त सरजू राम द्वारा सरकारी योजनाओं और कानूनों के बारे में जानकारी दी गई। अपर श्रमायुक्त द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष 2024-25 में जनपद में कुल 594 में बाल/किशोर श्रमिक चिन्हित किये गए। वर्ष 2025-26 में 79 बाल/किशोर श्रमिक चिन्हित किये गये हैं। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कहा कि जनपद में स्थित समस्त आर०डब्लू०ए० पदाधिकारियों के साथ एक बैठक बुलाई जायें तथा प्रत्येक आर०डब्ल्यू०ए०/ सोसाईटी में छोटे बच्चें कार्य न करें, इसके लिये सोसाइटी के प्रेवश गेट पर बाल श्रम निषेध का बोर्ड लगाये जायें।

अपर श्रमायुक्त एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि विभिन्न सोसाईटी में काम करने वाले श्रमिको/घरेलू श्रमिकों के बच्चें जो पढाई नहीं कर रहे है, उन्हें उनके निवास के निकट विद्यालयों में प्रवेश दिलवाया जाए। इस अभियान में पुलिस की भी मदद ली जा सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।