Noida Woman Misled into Abortion by Partner Faces Betrayal After 5 Years पांच साल तक साथ रही महिला, गर्भवती हुई तो दिया धोखा, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Woman Misled into Abortion by Partner Faces Betrayal After 5 Years

पांच साल तक साथ रही महिला, गर्भवती हुई तो दिया धोखा

नोएडा में एक महिला ने युवक और उसके परिवार पर धोखे से गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि युवक से उसकी 5 साल तक पति-पत्नी के रूप में संबंध रहे। जब उसे गर्भावस्था का पता चला, तो युवक ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाWed, 18 June 2025 07:57 PM
share Share
Follow Us on
पांच साल तक साथ रही महिला, गर्भवती हुई तो दिया धोखा

नोएडा, संवाददाता। पांच वर्ष तक युवक के साथ रही महिला गर्भवती हो गई। युवक और उसके परिजन महिला को शादी का झांसा देते रहे। आरोपियों ने धोखे से महिला का गर्भपात करा दिया और युवक की दूसरी जगह शादी तय कर दी। पीड़िता ने सेक्टर-58 थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी मुलाकात नोएडा निवासी युवक से हुई। दोनों पति-पत्नी के रूप में पांच वर्ष तक साथ रहे। युवक और उसके परिजन ने जल्द दोनों की शादी कराने का भरोसा दिया। पीड़िता का कहना है कि उसे अप्रैल 2025 में पता चला कि वह 10 सप्ताह की गर्भवती है।

इससे युवक और उसके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने धोखे से एक अस्पताल में ले जाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन बाद ही पता चला कि युवक की शादी कहीं और हो रही है। पीड़िता ने जब युवक से कहा तो उसने बताया कि वह सिर्फ दहेज के लिए शादी कर रहा है। दो माह बाद ही वह तलाक ले लेगा। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत सेक्टर-58 थाना पुलिस से की तो आरोपियों ने झांसे में लेकर सगाई तोड़ने का नाटक किया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि महिला पहले से शादीशुदा है। बिना तलाक दिए वह शादी करना चाहती है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।