Forcibly put colours pelted with eggs bad indecent with Japanese woman on Holi day in Delhi video जबरदस्ती रंग लगाया, अंडे से मारा और... जापानी महिला के साथ दिल्ली में होली के दिन 'अभद्रता'; VIDEO , Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsForcibly put colours pelted with eggs bad indecent with Japanese woman on Holi day in Delhi video

जबरदस्ती रंग लगाया, अंडे से मारा और... जापानी महिला के साथ दिल्ली में होली के दिन 'अभद्रता'; VIDEO

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग विदेशी महिला के साथ जबरदस्ती होली खेल रहे हैं। युवक महिला को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। एक युवक ने महिला के सिर पर अंडा भी फोड़ा।

Devesh Mishra लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीFri, 10 March 2023 06:00 PM
share Share
Follow Us on
जबरदस्ती रंग लगाया, अंडे से मारा और... जापानी महिला के साथ दिल्ली में होली के दिन 'अभद्रता'; VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो राजधानी दिल्ली का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक विदेशी महिला के साथ होली खेल रहे हैं। युवक महिला को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। एक युवक ने महिला के सिर पर अंडा तक फोड़ दिया। महिला युवकों से बचने की कोशिश कर रही है। जबरदस्ती होली खेल रहे एक युवक ने महिला के मुंह के पास जाकर 'हैप्पी होली' बोला। इस बात से असहज होकर महिला ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इन सभी युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल का भी इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया आया है। उन्होंने कहा, DCW इस वीडियो की जांच करने के लिए और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करेगी। स्वाति ने ट्वीट में लिखा, यह पूरी तरह से शर्मनाक व्यवहार है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया कि यह वीडियो पुराना है। लाइव हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जापान की महिला को दिल्ली के कुछ युवकों ने होली के दिन परेशान किया। विदेशी महिला ने जबरदस्ती होली खेलने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया। इस मामले में महिला ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जापान के दूतावास को एक लेटर लिखा है। पुलिस ने दूतावास से महिला के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग विदेशी महिला के साथ जबरदस्ती होली खेल रहे हैं। युवक महिला को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। एक युवक ने महिला के सिर पर अंडा भी फोड़ा। युवकों के ग्रुप ने महिला को घेर लिया था, महिला ग्रुप से निकलने की कोशिश करती हुई नजर आ रही है। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी इस वायरल वीडियो पर अपनी नाराजगी जताई है। जापान से भारत घूमने आई महिला ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर महिला को पुलिस शिकायत करने को कहा।