होली के मौके पर आप शराब पीकर गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं, तो ट्रैफिक नियम आपके रंगों में खलल डाल सकते हैं। दरअसल, आप ड्रिंक करके ना सिर्फ ट्रैफिक नियमों को तोड़ते हैं, बल्कि अपनी और सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान भी जोखिम में डालते हैं।
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ‘थाने में बैठकें हो रही हैं। यहां लोगों को बुलाकर कहा जा रहा है कि इस बार होली शुक्रवार को पड़ रही है औऱ रमजान का महीना है। इसलिए इस बार आप होली पर रंगों का इस्तेमाल न करें।’ उन्होंने कहा कि पुलिस को तुष्टिकरण की राजनीति में लगा दिया गया है।
होली शुक्रवार यानी 14 मार्च को है। कुल मिलाकर इसका काउंटडाउन शरू हो चुका है। होली के मौके पर हम सभी तो रंगो में बिगड़ना चाहते हैं, लेकिन अपने व्हीकल को रंगो से बचाना चाहते हैं। खासकर गाड़ी का कलर व्हाइट है तब उसे रंग से बचना जरूरी होता है।
9 मार्च को जब कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था इसी दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोरी का आरोप वृंदावन से आए कलाकार दीपक कुमार समेत उसके छह अन्य साथियों पर लगाया गया है। आरोपी मंत्री को धमकी दे रहे हैं।
दिल्ली हाईकोर्ट ने नई दिल्ली बार एसोसिएशन (NDBA) द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट (PHC) परिसर में आयोजित 'होली मिलन' समारोह के दौरान आयोजित डांस पार्टी की निंदा की है। अगले आदेश तक किसी भी आयोजन पर रोक है।
होली के बाद हिंदू धर्म में रंग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल रंग पंचमी 12 मार्च, रविवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग विदेशी महिला के साथ जबरदस्ती होली खेल रहे हैं। युवक महिला को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। एक युवक ने महिला के सिर पर अंडा भी फोड़ा।
होली पर अपने घर आए यूपी आए लोगों को दिल्ली-मुंबई, गुजरात या दक्षिण भारत के राज्यों में लौटना आसान होगा। रेलवे प्रशासन ने होली त्योहार पर होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेन चलाईं हैं।
झारखंड में इस वर्ष की होली शराबियों के नाम भी रही। होली के मौके पर झारखंड के लोग 139 करोड़ रुपये की शराब पी गए। यह आंकड़ा 1 से 7 मार्च तक का है। 6-7 मार्च के बीच 70 करोड़ रुपये की शराब बेची गई।
दिल्ली में होली के मौके पर अलग-अलग मामलों में 5 लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में 32 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।