वैज्ञानिक विधि से क़ृषि करने से किसानों कि बढ़ेगी आय: क़ृषि वैज्ञानिक
गुठनी में ई किसान भवन में 'किसानों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम' का आयोजन हुआ। कृषि वैज्ञानिक कृष्णा क्षत्रिय ने किसानों को वैज्ञानिक विधियों से खेती करने की जानकारी दी। जलवायु परिवर्तन के कारण खेती के...

गुठनी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के ई किसान भवन के सभागार में विकसित क़ृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत ''किसानों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम क आयोजन प्रखंड सहायक तकनिकी प्रबंधक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी रामप्रताप चंद कि अध्यक्षता में किया गया। बैठक में किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने कि जानकारी दिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क़ृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर से आये क़ृषि वैज्ञानिक कृष्णा क्षत्रिय नें बतया कि किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने पर फसल का उत्पादन अवश्य बढेगा। लगातार जलवायु परिवर्तन को देखते हुए क़ृषि के तरीके में भी बहुत परिवर्तन करने कि जरूरत है।
वर्तमान समय में धान कि छिटुआ खेती करने कि जरुरत है। क्योंकि पहले लोग इस तरह कि खेती करते थे जिससे यदि वर्षा हुई तो धान होगा नहीं हुआ तो केवल धान का बीज का नुकसान होता है। लेव लगाना,नर्सरी और मजदूरी करने का नुकसान बच जायेगा। क़ृषि के विकास दर बढ़ाने कि जरूरत है। क़ृषि बिभाग द्वारा चलाये जा रहे तमाम योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्रेशन, किसान रेडियो,बागवानी, मिट्टी जाँच, एग्रो क्लिनिक,जैसे कई योजनाओं पर चर्चा किया गया। इस मौक़े पर सहायक तकनिकी प्रबंधक कृतिका शाही,क़ृषि समन्वयक मृत्युंजय सिंह, अभिषेक यादव, किसान सलाहकार नीलेश पाण्डेय,प्रमोद कुमार, राजेश शर्मा. समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।