Those who write on Rahul Gandhi Twitter are children, BJP minister gave a piece of his mind राहुल गांधी बेचारे को क्या पता, उनके ट्विटर पर लिखने वाले बच्चे हैं...; भाजपा मंत्री ने खूब सुनाया, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsThose who write on Rahul Gandhi Twitter are children, BJP minister gave a piece of his mind

राहुल गांधी बेचारे को क्या पता, उनके ट्विटर पर लिखने वाले बच्चे हैं...; भाजपा मंत्री ने खूब सुनाया

मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी बेचारे को क्या पता? इसके साथ ही उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखने के लिए स्कूल जाते बच्चों को रखा हुआ है।

Ratan Gupta एएनआई, नई दिल्लीWed, 18 June 2025 03:45 PM
share Share
Follow Us on
राहुल गांधी बेचारे को क्या पता, उनके ट्विटर पर लिखने वाले बच्चे हैं...; भाजपा मंत्री ने खूब सुनाया

पीएम मोदी इन दिनों जी-7 समिट में हिस्सा लेने कनाडा गए हुए हैं। इस बीच राहुल गांधी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर दिल्ली की रेखा सरकार के मंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी को जमकर सुनाया। मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि राहुल गांधी बेचारे को क्या पता? इसके साथ ही उन्होंने व्यंग्य कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखने के लिए स्कूल जाते बच्चों को रखा हुआ है।

दिल्ली के भाजपा मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये बताइए राहुल गांधी बेचारे को क्या पता है कि डिप्लोमेटिक टॉक्स कैसी होती है? वो बेचारा जो उनके ट्विटर पर लिखने वाले स्कूल जाते बच्चे जो बता देते हैं या उनका जो ट्वीटर रखा हुआ है वो बता देता है, वो बेचारे उसमें से ही बोल देते हैं। इससे ज्यादा उनको कुछ याद नहीं रहता है।

सिरसा ने कहा कि कोई भी देश की संप्रभुता में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हम पीओके को भारत का हिस्सा मानते हैं और कोई तीसरा देश इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। भारत के प्रधानमंत्री का यह स्पष्ट स्टैंड है। यह नेहरू युग नहीं है, जहां अमेरिका जो कहेगा, हम उसका पालन करेंगे। कनाडा ने हमें आमंत्रित किया। यह दर्शाता है कि हम न केवल चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, बल्कि दुनिया हमारी कूटनीतिक ताकत को भी समझती है। सारी दुनिया हमारी ताकत को समझती है।