Vikaspuri Election Result 2025: विकासपुरी में बीजेपी के पंकज सिंह जीते, आप की हुई करारी शिकस्त
- Vikaspuri Election Result 2025: विकासपुरी से भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। आप और भाजपा में लगातार फाइटिंग के बाद आप के महिंदर यादव को हार का सामना करना पड़ा।

Vikaspuri Election Result 2025- आज 8 फरवरी को दिल्ली की विकासपुरी समेत सभी 70 सीटों पर पर चुनाव परिणाम सामने आया है। विकासपुरी विधानसभा सीट पर आप, बीजेपी और कांग्रेस का कड़ा मुकाबला देखने को मिला। यहां से आप के महिंदर यादव, बीजेपी के पंकज कुमार सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार जीतेंद्र सोलंकी थे।
विकासपुरी विधानसभा पश्चिमी दिल्ली के अंतर्गत आती है। यह दिल्ली का पॉश आवासीय इलाका है। यहां बड़ी-बड़ी हस्तियों के घर हैं। इनमें विराट कोहली, दलेर मेहंदी, शिखर धवन, मिलिंद गाबा और आस्था गिल जैसे मशहूर नाम शामिल हैं। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि यहां की जनता किस पार्टी के उम्मीदवार पर अपना भरोसा दिखाते हुए जीत दर्ज करवाती है।
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से आप के महिंदर यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के संजय सिंह को चुनावी मैदान में पटखनी दी थी। आप के महिंदर यादव को 133898 वोट मिले थे, वहीं भाजपा के संजय सिंह ने कड़ा मुकाबला देते हुए 91840 वोटों को अपने पाले में किया था। यहां भी कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस को महज 8319 वोट मिले थे।
साल 2015 के चुनाव में भी आप के महिंदर यादव ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी बीजेपी दूसरे पायदान पर रही थी। आप के महिंदर यादव ने 132437 वोट अपने नाम करते हुए बीजेपी को पटखनी दी थी। बीजेपी नेता संजय सिंह ने अपनी झोली में 54772 वोट खींचे थे। कांग्रेस की हालत साल 2020 की तुलना में ठीक थी, हालांकि फिर भी कोई बेहतर स्थिति नहीं कही जा सकती। कांग्रेस के नंद किशोर को 19540 वोट मिले थे।
कुछ इस तरह बदले सियासी समीकरण-
Vikaspuri Election Result Live 05:04 PM विकासपुरी से भारतीय जनता पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। बीजेपी के पंकज कुमार सिंह को अब तक कुल 100125 वोट मिले हैं। वहीं आप के महिंदर यादव पीछे चल रहे हैं। वह दूसरे पायदान पर रहते हुए अब तक 91412 वोट प्राप्त किए हैं।
Vikaspuri Election Result Live 04:01 PM विकासपुरी में आप और बीजेपी में टाइट फाइट देखने को मिल रही है। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 6742 बना हुआ है। अभी भी वोटों की गिनती जारी है। अब तक भाजपा के पंकज कुमार को 75208 वोट मिले हैं। वहीं आप के महिंदर यादव को 68466 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हालत खराब बनी हुई है। कांग्रेस के खाते में अब तक महज 4547 वोट आए हैं।
Vikaspuri Election Result Live 1:46 PM विकासपुरी से लगातार भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार पंकज कुमार सिंह को अब तक कुल 41552 वोट मिले हैं। आप के महिंदर यादव पिछड़ते दिख रहे हैं। उन्हें कुल 37712 वोट मिले हैं। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 3840 बना हुआ है।
Vikaspuri Election Result Live 12:36 PM विकासपुरी से अभी भी भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार पंकज कुमार सिंह को अब तक कुल 30288 वोट मिले हैं। आप के महिंदर यादव पिछड़ते दिख रहे हैं। उन्हें कुल 22239 वोट मिले हैं।
Vikaspuri Election Result Live 11:36 AM- विकासपुरी से बीजेपी अभी भी आगे चल रही है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार सिंह को अब तक कुल 26170 वोट मिले हैं। आप के महिंदर यादव पिछड़ते दिख रहे हैं। उन्हें कुल 17324 वोट मिले हैं।
Vikaspuri Election Result Live 11:36 AM- विकासपुरी से बीजेपी आगे चल रही है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार सिंह को 21944 वोट मिले हैं। आप के महिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। उन्हें कुल 14479 वोट मिले हैं।
Vikaspuri Election Result Live 10:14 AM- विकासपुरी से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। बीजेपी के पंकज कुमार सिंह को अब तक कुल 5202 वोट मिले हैं। वहीं आप के महिंदर सिंह पीछे चल रहे हैं। वह दूसरे पायदान पर रहते हुए अब तक 3312 वोट प्राप्त किए हैं। इस तरह हार-जीत की असलियत सामने आने में थोड़ा और समय लगेगा। बन रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।
Vikaspuri Election Result Live- जानिए 2015 का चुनावी परिणाम-
साल 2015 के चुनाव में भी आप के महिंदर यादव ने जीत दर्ज की थी। इस बार भी बीजेपी दूसरे पायदान पर रही थी। आप के महिंदर यादव ने 132437 वोट अपने नाम करते हुए बीजेपी को पटखनी दी थी। बीजेपी नेता संजय सिंह ने अपनी झोली में 54772 वोट खींचे थे। कांग्रेस की हालत साल 2020 की तुलना में ठीक थी, हालांकि फिर भी कोई बेहतर स्थिति नहीं कही जा सकती। कांग्रेस के नंद किशोर को 19540 वोट मिले थे।
Vikaspuri Election Result Live- 8:23 AM जानिए साल 2020 का चुनावी परिणाम-
साल 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से आप के महिंदर यादव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा के संजय सिंह को चुनावी मैदान में पटखनी दी थी। आप के महिंदर यादव को 133898 वोट मिले थे, वहीं भाजपा के संजय सिंह ने कड़ा मुकाबला देते हुए 91840 वोटों को अपने पाले में किया था। यहां भी कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस को महज 8319 वोट मिले थे।
Vikaspuri Election Result Live- 8:36 AM- कड़ो सुरक्षा इंतजामों के साथ वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जल्द ही आने लगेंगे रुझान।
Vikaspuri Election Result Live- 8:48 AM- पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। जल्द ही ईवीएम की गिनती शुरू होगी।
Vikaspuri Election Result Live- 9:06 AM- जानिए साल 2020 का चुनाव परिणाम-