दिल्ली में आज रात होगी बारिश, कल भी पड़ेंगी बौछारें; 25 फरवरी तक का अपडेट
Delhi Mausam: दिल्ली में आज रात से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिन बारिश या बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। एनसीआर के शहरों में कैसा रहेगा मौसम इस रिपोर्ट में जानें…

Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में रात के वक्त गरज चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज रफ्तार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है। IMD का कहना है कि दिल्ली में दो दिन मौसम खराब रहेगा। दिल्ली में गुरुवार को भी दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ रात में बहुत हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। IMD ने गुरुवार को दिल्ली में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिन में बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी देखी जा सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से हवाएं चलने का भी अनुमान है।
मौसम विभाग ने इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद 20 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग ने 21 से 23 फरवरी के दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। IMD ने 21 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान जताया है। 22 से 24 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 24 और 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने 25 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद शहरों में भी 19 फरवरी की रात को जबकि 20 फरवरी को दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।