हिंदू धर्म में देवी-देवताओं के अलावा पेड़-पौधों की भी पूजा की जाती है। इसके अलावा पशु-पक्षियों का भी बहुत महत्व है। अक्सर कुछ पशु-पक्षी हमारे घर की बालकनी या छत पर आकर बैठते हैं। घर में पशु-पक्षियों के आगमन से जुड़े वास्तु शास्त्र में कुछ संकेत बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ पशु-पक्षियों का आने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और अटके हुए कार्य पूर्ण होते हैं। जानें वास्तु एक्सपर्ट से घर में किन पशु-पक्षियों का आगमन माना गया है शुभ-अशुभ:
वास्तु एक्सपर्ट मुकुल रस्तोगी के अनुसार, अगर घर में मोर आता है तो यह बहुत शुभ होता है। आने वाले समय के लिए शुभ संकेत होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में तोते का आना भी एक शुभ शगुन माना जाता है। यह व्यापार वृद्धि के लिए शुभ होता है। शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वास्तु के अनुसार, कबूतरों का आना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। इनके आने से नकारात्मक वातावरण बन जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु के अनुसार, घर में चमगादड़ का आना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि घर में चमगादड़ के आगमन से नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और सकारात्मक ऊर्जा कम होती है।
वास्तु के अनुसार, अगर घर में काली चिटियां निकलती हैं तो यह शुभ माना जाता है। धन लाभ होने के योग बनते हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।