Ram Navami Upay remedies to please Lord Rama on Chaitra Navratri Navami 2025 Ram Navami Upay: राम नवमी पर श्री राम को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
Hindi Newsगैलरीपंचांग-पुराणRam Navami Upay: राम नवमी पर श्री राम को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

Ram Navami Upay: राम नवमी पर श्री राम को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

  • Ram Navami Upay: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री राम का जन्म आज चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर ही हुआ था। ऐसे में आज राम नवमी के अलौकिक दिन कुछ उपाय करने से आप भगवान राम को प्रसन्न कर सकते हैं।

Shrishti ChaubeySun, 6 April 2025 11:50 AM
1/9

राम नवमी के उपाय

आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री राम जी का जन्म आज चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवमी तिथि पर ही हुआ था। आज कई शुभ संयोग इस दिन का महत्व बढ़ रहे हैं। ऐसे में आज राम नवमी के अलौकिक दिन कुछ उपाय करने से आप भगवान राम को प्रसन्न करने के साथ-साथ जीवन के दुख-दर्द व समस्याएं भी दूर कर सकते हैं।

2/9

नारियल करें दान

अगर आपको करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आज राम नवमी के दिन एक पीले कपड़े में नारियल को लपेटकर राम मंदिर में दान कर दें।

3/9

सीता-राम

वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर करने के लिए श्री राम व मां सीता की पूजा व आरती करें।

4/9

तुलसी चढ़ाएं

राम नवमी पर तुलसी के 108 पत्तों पर श्रीराम लिखें और इसकी माला बनाकर भगवान राम को चढ़ाएं। इससे आर्थिक परेशानियां भी कम होंगी।

5/9

बालकांड का पाठ

राम नवमी पर सुबह स्नान-ध्यान के बाद बालकांड का पाठ करें। इससे मनोकामना पूरी होगी।

6/9

चने की दाल और गुड़

राम नवमी के दिन राम मंदिर में सुविधा अनुसार चने की दाल और गुड़ का दान करें। मनचाही सफलता मिलेगी।

7/9

धन की दिक्कतें करें कम

आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आज आपको कम से कम 7 बार श्री राम चालीसा का विधिवत पाठ करें और 108 बार श्री रामचन्द्राय नमः मंत्र का जाप करें।

8/9

सेहत उपाय

अगर आजकल आपकी सेहत अच्छी नहीं है और आप लगातार बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। तो राम नवमी के दिन हवन करने और श्री राम चालीसा का पाठ करने से रोगों से मुक्ति पाई जा सकती है।

9/9

श्रीराम स्तुति का पाठ

श्रीराम स्तुति का पाठ करने से जीवन में आ रही मुश्किलों से राहत मिल सकती है। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।